नागालैंड के मंत्री तेमजें ने तालाब में फंसने का वीडियो किया शेयर, लिखा- जेसीबी का टेस्ट था
नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजें इम्ना अलोंग ने अपने 'X' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह तालाब में फंसने के बाद बाहर निकलने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। तेमजें ने लिखा, "आज जेसीबी का टेस्ट था।" वहीं, वीडियो में तेमजें मज़ाक में 'आज सबसे बड़ी मछली मैं ही हूं' कहते दिखाई दिए।