नागालैंड में एनपीएफ के 25 में से 21 विधायक एनडीपीपी में हुए शामिल

नागालैंड में एनपीएफ के 25 में से 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की पार्टी एनडीपीपी में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमार ने विधायकों के पार्टी बदलने के फैसले को स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है, 60 सदस्यीय विधानसभा में अब एनडीपीपी के 42 विधायक हो गए हैं, वहीं बीजेपी के 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं।

Load More