नागालैंड में नागरिकों की मौत पर दायर चार्जशीट में सेना के 30 जवानों के नाम शामिल

मोन (नागालैंड) में दिसंबर-2021 में हुए असफल सुरक्षा अभियान के दौरान 13 नागरिकों की मौत के मामले में दायर चार्जशीट में भारतीय सेना के 30 जवानों के नाम शामिल हैं। एसआईटी ने आरोप लगाया है कि '21 पैरा स्पेशल फोर्स' की टीम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।

Load More