नागालैंड में हम एनडीए का समर्थन करेंगे: रिपब्लिकन पार्टी के 2 सीटें जीतने पर अठावले
नागालैंड विधानसभा चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के 2 सीटें जीतने पर पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है, "मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं। अगर और भी लोग जीत कर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां एनडीए का समर्थन करेगी।" उन्होंने कहा, "रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी।" नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।