सिविल सर्वेंट ने शेयर कीं 1 कमरे वाले अपने पुराने घर व वर्तमान बंगले की तस्वीरें
नागालैंड के मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में तैनात सिविल सेवक नेल्लयप्पन बी ने अपने पुराने घर और वर्तमान बंगले की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "30 साल की उम्र तक माता-पिता और 4 भाई-बहनों के साथ इस एक कमरे के छप्पर वाले घर में रहता था...शिक्षा, समर्पण और कड़ी मेहनत से वर्तमान स्थिति तक पहुंचा हूं।"