'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने दी अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी, शेयर किया पोस्ट
टीवी शो 'नागिन' और 'बिग बॉस 6' फेम पूर्व ऐक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को मदर्स डे पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर लिखा, "यह मदर्स डे और भी खास हो गया है! इस साल नवंबर तक हमारा परिवार...बढ़ जाएगा।" आशका ने 2017 में अमेरिकी व्यापारी ब्रेंट गोबल से शादी की थी।