नागौर में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राजस्थान का सबसे ऊंचा तिरंगा, ₹85 लाख में हुआ है तैयार

नागौर (राजस्थान) के मेड़ता में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक लक्ष्मण राम की मौजूदगी में 231 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। मेड़ता नगरपालिका ने ₹85 लाख की लागत से इस भव्य राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करवाया है। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, यह राजस्थान का सबसे ऊंचा तिरंगा है और देशभर में 7वां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है।

Load More