नाटकबाज़ हैं मंत्री संजय निषाद, खुद हाथापाई कर फैलाई मारपीट की अफवाह: सपा नेता आईपी सिंह
सपा नेता आईपी सिंह ने X पर यूपी के मंत्री संजय निषाद का वीडियो शेयर कर लिखा है कि नाटकबाज़ की सच्चाई देखिए जो खुद हाथापाई कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "सुरक्षा का इतना लावलश्कर...कोई उनसे कैसे मारपीट कर सकता है? पर उन्होंने (मंत्री) यह अफवाह फैलाई।" मंत्री पर रविवार रात शादी समारोह में कथित तौर पर हमला हुआ था।