'नाटू नाटू' की शूटिंग से 3 महीने पहले लिगामेंट में चोट आई थी, बहुत डरा हुआ था: राम चरण
ऐक्टर राम चरण के मुताबिक, 'नाटू नाटू' गाने की शूटिंग से 3 महीने पहले सेट पर उनके लिगामेंट में चोट आई थी। उन्होंने बताया, "सेकेंड डिग्री का टियर था। 3 महीने तक सेट पर नहीं गया।" उन्होंने कहा, "मैंने इलाज कराया और...लौटते ही शूटिंग के लिए सीधे यूक्रेन निकल गया। बहुत डरा हुआ था कि (शूटिंग) कर पाऊंगा या नहीं।"