'नाटू नाटू' के ऑस्कर जीतने पर सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टिंग के दौरान किया गाने का हुक स्टेप

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट में कमेंट्री करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतने के बाद ब्रॉडकास्टिंग के दौरान गाने का हुक स्टेप किया। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गावस्कर के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन भी थिरकते दिख रहे हैं।

Load More