'नाटू नाटू' के सिंगर काल भैरव ने गायिका रिहाना से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
'नाटू नाटू' के गायक काल भैरव ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका रिहाना से ऑस्कर समारोह के दौरान मुलाकात की। उन्होंने रिहाना संग अपनी तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "मुलाकात के समय शब्द नहीं मिल रहे थे...हमेशा से रिहाना का प्रशंसक रहा हूं। वह मेरी प्रेरणास्त्रोत हैं।" उन्होंने कहा, "रिहाना को बताना चाहता था कि...उनका 'स्टे' गाना लाखों बार सुन चुका हूं।"