'नाटू नाटू' गाने पर चंडीगढ़ में डांस करते नज़र आए जी20 प्रतिनिधि, सामने आया वीडियो
चंडीगढ़ में 'नाटू नाटू' गाने पर डांस कर रहे विदेश से आए जी20 प्रतिनिधियों का वीडियो सामने आया है जिसमें वे स्थानीय कलाकारों के साथ थिरकते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ में बुधवार को भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई। गौरतलब है, 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।