नाटो का रूसी सेना से सीधा टकराव 'वैश्विक तबाही' का कारण बन सकता है: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि नाटो सैनिकों का रूसी सेना से सीधा टकराव 'वैश्विक तबाही' का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वे इतने समझदार तो हैं कि वे ऐसा कदम नहीं उठाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यूक्रेन में हमलों का कोई पछतावा नहीं है।