नाटो का सदस्य बनेगा यूक्रेन: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बनेगा। ब्लिंकन ने अपने समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ बैठक के बाद यह बयान दिया है और कहा कि नाटो के सभी सदस्य देश यूक्रेन की मदद के लिए तैयार हैं। वहीं, कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन को जल्द-से-जल्द नाटो का सदस्य बनाया जाना चाहिए।