नाटो के सहयोगी देशों ने स्वीडन, फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए
नाटो के 30 सहयोगी देशों ने मंगलवार को स्वीडन और फिनलैंड को सदस्य बनाने के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। अब दोनों देशों को नाटो में शामिल करने के लिए सभी सदस्य देशों की औपचारिक अनुमित की ज़रूरत होगी। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, ''यह फिनलैंड, स्वीडन, नाटो और हमारी साझा सुरक्षा के लिए...सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है।''