द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से तटस्थ रहा स्वीडन अपना एक्सेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद नाटो में शामिल हो गया है। नाटो के सदस्य देशों की संख्या अब 32 हो गई है। 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोपीय देशों पर रूसी आक्रमण के संभावित खतरों के बीच स्वीडन को नाटो में शामिल किया गया है।