नाटो सदस्य देश की सीमा के पास यूक्रेनी सैन्य बेस पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 35 लोगों की मौत
यूक्रेन के एक रीजनल गवर्नर मैक्सम कोज़िसकी के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि नाटो सदस्य पोलैंड की सीमा के पास एक यूक्रेनी सैन्य बेस पर रविवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 134 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "यह एक नया आतंकवादी हमला है।"