नाबालिग को अंडाणु बेचने के लिए मजबूर करने के बाद तमिलनाडु में 4 अस्पतालों को बंद करने का आदेश जारी
16-वर्षीय लड़की को अपने अंडाणु बेचने के लिए मजबूर करने के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर तमिलनाडु में 4 अस्पतालों को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है। लड़की को उसकी मां के द्वारा 8 बार अंडाणु बेचने के लिए मजबूर किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "नाबालिग को वयस्क के तौर पर दिखाया गया।"