नाबालिग बच्ची से वोट मंगवाने को लेकर चुनाव आयोग ने महबूबा मुफ्ती को जारी किया नोटिस
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को चुनाव आयोग ने वोट मांगने के लिए नाबालिग बच्ची का इस्तेमाल करने के आरोप को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी राजीव कुमार खजूरिया ने मुफ्ती को 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।