नाबालिग बेटी का कई बार रेप करने वाले 44-वर्षीय शख्स को महाराष्ट्र में हुई उम्रकैद
अपनी बेटी का कई बार रेप करने वाले 44-वर्षीय प्रवासी मज़दूर को पुणे (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। पीड़िता अप्रैल 2019 में 16 वर्ष की उम्र में गर्भवती मिली थी जिसके बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बकौल पुलिस, घर पर पत्नी की गैरमौजूदगी में दोषी अपनी बेटी का रेप करता था।