नाबालिग रेप पीड़िता का टू फिंगर टेस्ट करने वाले डॉक्टरों को हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता का अवैध टू फिंगर टेस्ट करने को लेकर पालमपुर के अस्पताल के डॉक्टरों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने आदेश दिया कि ये डॉक्टर रेप पीड़िता का अपमान व उत्पीड़न करने के लिए उसे ₹5 लाख हर्जाना दें। अस्पताल ने एक फॉर्म में रेप पीड़िता से वर्जिनिटी को लेकर सवाल भी पूछा था।