नाबालिग लड़की का मुंबई में 42 वर्षीय पिता ने किया रेप, गर्भवती हुई पीड़िता: पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया है कि नाबालिग बेटी का रेप करने के आरोप में एक 42-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के गर्भवती मिलने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था। पुलिस के अनुसार, मामले में आईपीसी की रेप की धारा और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।