नाबालिग लड़के समेत 2 को राजस्थान में पीटा व पाकिस्तान जाने को कहा; 5 गिरफ्तार
राजस्थान के अजमेर में कथित तौर पर भीख मांग रहे 2 लोगों को कैमरे के सामने पीटने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सामने आए एक वीडियो में एक शख्स दोनों को 'पाकिस्तान चले जाओ, वहां भीख मिलेगी' कहते हुए एक नाबालिग लड़के के सिर पर लात मारते और दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखा।