नाबालिग से रेप के 27 वर्षीय आरोपी को केरल की अदालत ने सुनाई कुल 46 साल जेल की सज़ा
केरल की एक अदालत ने 2019 में नाबालिग से रेप के एक 27-वर्षीय आरोपी को अलग-अलग आरोपों में कुल 46-साल की सज़ा सुनाई है। आरोपी को नाबालिग से बलात्कार और लगातार पेनिट्रेटिव यौन हमले के लिए 20-20 साल की सज़ा मिली। वहीं बच्ची के अपहरण व यौन उत्पीड़न के लिए 3-3 साल और घुसपैठ के लिए 3-महीने की सज़ा
मिली।