नाबालिग से रेप के दोषी का यूपी की एटा जेल में फंदे से लटका मिला शव
एटा (उत्तर प्रदेश) के ज़िला कारागार में एक 24 वर्षीय कैदी का शव फंदे से लटका मिला है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि कैदी ने आत्महत्या की है जबकि कैदी के परिवार ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कैदी नाबालिग से रेप के मामले में दोषी था और 2021 से जेल में बंद था।