नाबालिग से रेप के लिए मेघालय के पूर्व विधायक को हुई 25 साल की जेल; ₹15 लाख का जुर्माना
मेघालय के पूर्व विधायक जुलियास किटबोक दोरफांग को 2017 में विधायक रहते हुए एक नाबालिग से दुष्कर्म के लिए मंगलवार को 25-साल जेल और ₹15 लाख के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई। वहीं, पीड़िता को वेश्यावृति में धकेलने के लिए 3 आरोपियों को उम्रकैद के साथ ₹1-₹1 लाख के जुर्माने की सज़ा हुई। दोरफांग के वकील आदेश को चुनौती देंगे।