यूपी में मुस्लिम सभासद का आरोप- नाम के आगे 'श्री' लिखवाने पर हिंदू संगठन के लोगों ने की पिटाई
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के मोदीनगर के वॉर्ड नंबर-10 से मुस्लिम सभासद सलमान ने आरोप लगाया है कि नाम के आगे 'श्री' लिखवाने पर हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद सलमान और हिंदू संगठन के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।