नाम खराब करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं कुछ लोग: महुआ के रिश्वत विवाद पर अदाणी समूह
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा कथित तौर पर 'नकद और उपहार' लेकर सवाल पूछने से जुड़े विवाद पर अदाणी समूह ने प्रतिक्रिया दी है। समूह ने कहा कि यह घटनाक्रम 9 अक्टूबर, 2023 के हमारे बयान की पुष्टि करता है कि कुछ ग्रुप व लोग हमारा नाम, छवि और बाज़ार में स्थिति खराब करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं।