नाम बदलने से राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती 'टीआरएस': कांग्रेस नेता खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नाम बदलने से राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रीय दलों ने पहले भी राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए नाम बदले लेकिन कुछ नहीं हुआ। खड़गे ने कहा, "एडीएमके का नाम एआईएडीएमके हुआ...टीएमसी ने अखिल भारतीय टीएमसी किया...क्या वे राष्ट्रीय पार्टी बनीं?"