नाम है 'प्रचंड': वायुसेना में शामिल हुए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का वीडियो शेयर कर राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना में शामिल किए गए मेड इन इंडिया लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का वीडियो शेयर करते हुए सोमवार को ट्वीट किया, "नाम है 'प्रचंड'।" वहीं, राजनाथ सिंह ने 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर में उड़ान भी भरी। उड़ान के बाद रक्षा मंत्री ने कहा, "उड़ान आरामदायक थी...यह हेलीकॉप्टर किसी भी इलाके, मौसम और ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।"

Load More