नामीबिया से भारत लाई गई मादा चीता ने 3 शावकों को दिया जन्म, सरकार ने जारी किया वीडियो
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया है कि नामीबिया से मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क लाई गई 'आशा' नामक मादा चीता ने 3 शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, "पर्यावरणीय संतुलन बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।"