नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं पीएम मोदी इसलिए लोग कहते हैं 'मोदी है तो मुमकिन है': अंबानी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट में कहा, "मेरे विदेशी दोस्त मुझसे पूछते हैं कि करोड़ों भारतीय 'मोदी है तो मुमकिन है' का नारा क्यों इस्तेमाल करते हैं।" अंबानी ने कहा, "मैंने उन्हें बताया कि इसका मतलब है कि...भारत के प्रधानमंत्री नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं...सहमत होकर वह भी 'मोदी है तो मुमकिन है' बोले।"