नायका के शेयर पहले दिन 96% बढ़त के साथ हुए बंद, बाज़ार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ के पार
शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन बुधवार को नायका के शेयर बीएसई पर ₹1,125 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 96.15% बढ़ोतरी के साथ ₹2,206.70 पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर इसके शेयर 96% बढ़कर ₹2,205.80 पर बंद हुए। बुधवार को ट्रेडिंग खत्म होने तक नायका का बाज़ार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ पार कर ₹1,04,360.85 करोड़ पर पहुंच गया।