नायडू जी के वन लाइनर्स, विट लाइनर्स होते हैं: उप-राष्ट्रपति नायडू के विदाई समारोह में पीएम
उप-राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि नायडू अपनी शब्द प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आपके (नायडू) वन लाइनर्स, विट लाइनर्स होते हैं और विन लाइनर्स भी होते हैं...यानी उसके बाद कुछ और कहने की ज़रूरत ही नहीं रह जाती।"