नायडू ने अपने कार्यक्रम में भगदड़ से मरने वालों के परिवार को ₹5-₹5 लाख देने की घोषणा की
गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में अपने कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताते हुए मृतकों के परिवार को ₹5-₹5 लाख देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवार के लिए ₹2-₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा घोषित किया है।