नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ
बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बकौल रिपोर्ट्स, इस शपथ ग्रहण समारोह में जेजेपी के 4 विधायक भी पहुंचे। दरअसल, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और 41 विधायकों वाली बीजेपी के पास अब 6 निर्दलीय समेत अन्य विधायकों का समर्थन है।