नायब सूबेदार समेत दो जवान पुंछ में उफनती नदी पार करते समय पानी के तेज़ बहाव में बहे
पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार को गश्त के दौरान उफनती नदी पार करते समय तेज़ बहाव में भारतीय सेना के दो जवान बह गए। सेना ने ट्वीट कर लिखा, "नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।" फिलहाल दूसरे जवान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।