नारायण मूर्ति ने अपने 4 माह के पोते को तोहफे में दिए ₹240 करोड़ के इन्फोसिस के शेयर

इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपने 4-माह के पोते एकाग्रह रोहन मूर्ति को कंपनी के ₹240 करोड़ के शेयर तोहफे के रूप में दिए हैं। इसके बाद इन्फोसिस में मूर्ति की हिस्सेदारी 0.40% से घटकर 0.36% हो गई। नारायण मूर्ति नवंबर-2023 में दादा बने थे जब उनके बेटे रोहन की पत्नी अपर्णा कृष्णन ने बेटे को जन्म दिया था।

Load More