नारायण राणे अपने संस्कार के मुताबिक आचरण कर रहे हैं: एनसीपी प्रमुख शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लेकर मंगलवार को कहा, "मैं इस विषय में नहीं जाना चाहता...वह अपने संस्कारों के मुताबिक आचरण कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे को कोई अहमियत नहीं देता।" गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'थप्पड़ मारने' वाले बयान को लेकर राणे को गिरफ्तार किया गया है।