नारायण राणे के खिलाफ मुंबई स्थित बंगले को लेकर तटीय प्रबंधन निकाय ने जारी किया नोटिस
मुंबई में तटीय प्रबंधन निकाय ने जुहू स्थित बंगले को लेकर तटीय नियामक क्षेत्र मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। इससे पहले, नगर निकाय ने कथित अनधिकृत निर्माण के लिए राणे के 'अधीश' बंगले को लेकर नोटिस जारी किया था और इसके नियमितीकरण प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।