नालंदा और रोहतास में 2 गुटों के बीच हुई हिंसा के मामले में कुल 45 लोग हुए गिरफ्तार
रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा (बिहार) के बिहारशरीफ में 27 और रोहतास के सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिहारशरीफ और सासाराम में स्थिति सामान्य व नियंत्रण में है। इसके अलावा बिहार के गया ज़िले में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव हुआ है।