नालंदा में युवक ने एनईईटी की परीक्षा से पहले किया सुसाइड, नोट में लिखा- 'हमसे नहीं होगा'
नालंदा (बिहार) में एनईईटी की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक ने परीक्षा से पहले कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, "हमसे एनईईटी नहीं होगा, सॉरी।" मृतक के चाचा ने बताया कि शनिवार को युवक कमरे में सोने गया था और सुबह फंदे से लटका मिला।