नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान जी20 डेलिगेट की बिगड़ी तबीयत, गर्मी से हुए बेहोश

बिहार में शनिवार को नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान जी20 डेलिगेशन में शामिल एक सदस्य की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गए। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें फौरन अस्पताल भेजा गया और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है, जी20 डेलिगेट्स में शामिल भारत समेत 29 देशों के सदस्य नालंदा विश्वविद्यालय घूमने गए थे।

Load More