नासा के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल पर खोज अभियान के पूरे किए 4000 दिन, तस्वीरें आईं सामने
नासा के परमाणु ऊर्जा से संचालित क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अपने खोज अभियान के 4000 दिन (सोल) पूरे कर लिए हैं। मंगल का एक दिन (सोल) पृथ्वी के एक दिन से 37 मिनट और 22.663 सेकेंड लंबा होता है। अगस्त 2012 में मंगल पर पहुंचा यह यान वहां करीब 32 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है।