नासा के वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में मिले माग्रीटा कॉकटेल बनाने के इनग्रिडिऐंट्स
नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में माग्रीटा कॉकटेल बनाने के लिए ज़रूरी इनग्रिडिऐंट्स (एथेनॉल और एसिटिक एसिड) का पता लगाया है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने 2 प्रोटोस्टार्स 'आईआरएएस 2ए' और 'आईआरएएस 23385' के आसपास इन इनग्रिडिऐंट्स का पता लगाया है। नासा ने आगे बताया कि इन प्रोटोस्टार्स के आसपास ग्रहों का निर्माण नहीं हो रहा है।