नासा के वॉयजर 1 ने 5 महीने बाद 24 बिलियन किमी दूर से पृथ्वी पर अपडेट भेजना किया शुरू
नासा के वॉयजर 1 अंतरिक्ष यान ने 5 महीने बाद फिर से पृथ्वी पर अपडेट भेजना शुरू किया है। पृथ्वी से 24 बिलियन किलोमीटर दूर इस अंतरिक्ष यान ने चिप में खराबी के कारण अपडेट भेजना बंद किया था। नासा ने खराबी को ठीक करने के लिए वॉयजर के सॉफ्टवेयर कोड को दोबारा लिखकर गुरुवार को अपडेटेड कोड भेजा था।