नासा के स्पेसक्राफ्ट ने शेयर की चंद्रमा पर जापान के 'स्लिम' मिशन की लैंडिंग साइट की तस्वीर

नासा के स्पेसक्राफ्ट लूनर रिकॉनासिंस ऑर्बिटर ने चंद्रमा पर जापान के 'स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून' (स्लिम) की लैंडिंग साइट की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 'स्लिम' की सॉफ्ट लैंडिंग (19 जनवरी) के 5 दिन बाद ली गई थी। गौरतलब है कि जापान 'स्लिम' की लैंडिंग के साथ चांद की सतह पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया था।

Load More