नासा द्वारा शेयर की गई सैटेलाइट तस्वीर में दिखे 'फैरी सर्कल्स'; तस्वीर हुई वायरल
नासा ने ऑस्ट्रेलिया में कैद की गई 'फैरी सर्कल्स' की सैटेलाइट तस्वीर शेयर की है। नासा ने लिखा, "लैंडसैट-9 सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीर में दिख रहीं गोलाकार आकृतियों को फैरी सर्कल्स या सॉल्ट लेक्स कहा जाता है...इन सर्कल्स से हाइड्रोजन गैस निकलती है...जो पृथ्वी के सब-सरफेस में प्राकृतिक रूप से बनती है...यह जीवाश्म ईंधन का विकल्प हो सकता है।"