नासा ने अपने खोए हुए अंतरिक्ष यान से फिर से स्थापित किया संपर्क
नासा ने 1977 में अंतरिक्ष की खोज के लिए भेजे गए अपने खोए हुए अंतरिक्ष यान 'वॉयजर 2' से फिर से संपर्क स्थापित कर लिया है। दरअसल, जुलाई में अंतरिक्ष यान को एक गलत कमांड भेजा गया था जिससे इसकी स्थिति बदल गई और संपर्क टूट गया था। अंतरिक्ष यान सामान्य रूप से काम कर रहा है।