नासा ने आईएसएस से खींची गई सूर्य ग्रहण की फोटो की शेयर, 'बड़े सफेद बिंदु' जैसा दिख रहा सूर्य
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अंतरिक्षयात्री जैस्मीन मोघबेली द्वारा खींची गई 'वलयाकार सूर्य ग्रहण' की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें सूर्य 'बड़े सफेद बिंदु' के रूप में दिखाई दे रहा है। नासा ने बताया कि यह तस्वीर पृथ्वी की सतह से 260 मील (418 किलोमीटर) ऊपर परिक्रमा कर रहे इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई है।